'बहुत खुशी है कि वे भगवान राम की पूजा करेंगे', रजनीकांत के अयोध्या आने पर बोले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी
Rajinikanth Visit Ayodhya: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद वे अयोध्या के लिए रवाना हो गए। रजनीकांत अयोध्या में भगवान राम की पूजा करेंगे।
उनके आगमन पर रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि रजनीकांत अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगे।

मुख्य पुजारी ने कहा कि इससे उत्तर और दक्षिण के संबंध हमारे जुड़ेंगे। रामलला के दर्शन के लिए उनकी व्यवस्था की गई है। माला और रामनवमी प्रसाद, तिलक और चंदन सब दिया जाएगा। इसके साथ ही वे किस भावना से आए हैं, वो अपनी भावना व्यक्त करेंगे। कहेंगे कि रामलला के दर्शन करने का हमारा उद्देश्य क्या था।
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि केवल रामलला का दर्शन एकमात्र नहीं होगा, बल्कि और लोगों के साथ उनका संबंध जुड़ेगा। एक बड़ी सूचना जाएगी कि एक महान हस्ति आए और रामलला के दर्शन किए।
यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, भगवान राम लला की पूजा...मंदिर निर्माणा का लिया जायजा












Click it and Unblock the Notifications