टिकट कटने के बाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वरुण गांधी, मां मेनका के लिए करेंगे प्रचार
Varun Gandhi News: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से टिकट कटने के बाद भी चुनाव लड़ने की चर्चाओं को जोर देने वाले भाजपा नेता वरुण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने उनकी जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर से मौका दिया है।
इस बीच अब साफ हो गया कि वरुण गांधी चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। बल्कि वो अपनी मां के लिए प्रचार करते दिखेंगे। दरअसल, वरुण ने टिकट के ऐलान से पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया था, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी थी।

वरुण गांधी के पीलीभात से निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन लेकिन उनकी टीम ने बयान जारी कर इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। आजतक में छपि एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर से चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
इससे पहले वरुण गांधी के टिकट कटने पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि इस बार पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया है, लेकिन वह हमारे साथ हैं। उनके बारे में नेतृत्व ने जरूर कुछ बेहतर ही सोच रखा होगा।
कांग्रेस नेता ने दिया ऑफर
वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने वरुण को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा था कि गांधी परिवार से होने के कारण भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया।
किस गलती की मिली सजा?
पीलीभीत से वरुण गांधी के परिवार का 35 साल का रिश्ता है। ऐसे में सियासी जानकारों की मानें तो पिछले कुछ समय से वरुण गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। चाहे वो यूपी के मुद्दा हो या फिर बेरोजगारी या केंद्र की फ्री राशन योजना। ऐसे में पार्टी लाइन के हटकर काम करना वरुण गांधी को भारी पड़ा है?












Click it and Unblock the Notifications