लखीमपुर खीरी हिंसा पर वरुण गांधी का बड़ा दावा- लड़ाई को हिंदू बनाम सिख बनाने की हो रही कोशिश

लखनऊ, 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एक बार फिर बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया कि लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि लखीमपुर में आंदोलनकारी किसानों को गाड़ी से कुचले जाने के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है, इस घटना पर वरुण गांधी ने खुलकर अपनी ही पार्टी बीजेपी को घेरा। इसकी कीमत वरुण गांधी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर रहकर चुकाना पड़ा।

Varun Gandhi said attempt to turn Lakhimpur Kheri into a Hindu vs Sikh battle is being made

जी हां, खुद को लोकतांत्रिक पार्टी बताने वाली बीजेपी उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को शामिल नहीं किया गया। इनके अलावा सुब्रमण्यम स्वामी, विनय कटियार जैसे कई ऐसे बड़े नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर रखा गया है। वरुण गांधी के लिए पार्टी की इस बेरुखी को उनकी टिप्पणियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वरुण गांधी लखीमपुर खीरी घटना के बाद से लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest: Punjab में किसानों ने Sukhbir Singh Badal के वाहन पर फेंका जूता | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे को गिरिराज सिंह ने बताया 'पॉलिटिकल टूरिज्म', कहा- उनके दिल में झूठी संवेदनाएं थी

    रविवार को वरुण गांधी ने एक और ट्वीट किया जो सुर्खियों में आ गया है। वरुण ने लिखा, 'लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल एक अनैतिक और झूठा आख्यान है बल्कि इन फॉल्ट-लाइन्स को बनाना और उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है जिसे ठीक करने में एक पीढ़ी लग गई। हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक लाभ नहीं रखना चाहिए।' वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में सीधे-सीधे लखीमपुर खीरी घटना को राष्ट्रव्यापी हिंसा में बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+