Varanasi Ropeway: फ्री सफर या लगेगा किराया, कब से होगी शुरुआत, कहां से कहां तक चलेगा?
Varanasi Ropeway Ticket Price: वराणसी में बढ़ते ट्रैफिक और भीड़-भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर में नवीन रोपवे परियोजना शुरू की है। इसका मकसद यात्रियों को घाटों और प्रमुख बाजारों तक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाना है। हाल ही में इसके ट्रायल रन शुरू किए गए हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही रोपवे का पूर्ण वाणिज्यिक संचालन शुरू होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाराणसी रोपवे से लोग फ्री में सफर कर पाएंगे या इसके लिए टिकट देना होगा? इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे रोपवे के संचालन, किराया और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी।

लगातार ट्रायल जारी
वराणसी रोपवे का ट्रायल जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और उसके बाद से लगातार परीक्षण जारी है। ट्रायल के दौरान समय का आंकलन किया जा रहा है और किसी भी तकनीकी समस्या को रिकॉर्ड कर सुधार किया जा रहा है। फिलहाल ट्रायल का कोई निश्चित समय नहीं है। जबकि अधिकारियों ने 30 सितंबर 2025 तक संचालन शुरू करने की डेडलाइन दी थी, अब संभावना कम है कि इसे इस तिथि तक पूरा किया जा सके।
Varanasi Ropeway Route Map- कहां से कहां तक होगा संचालन?
यह रोपवे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गोड़ौलिया चौक तक चलेगा, जिसमें कुल 5 स्टेशन होंगे
कैंट (Varanasi Cantonment)
काशी विद्यापीठ (Kashi Vidyapith)
रथयात्रा (Rathyatra)
गिरजा घर (Girja Ghar)
गोदौलिया चौराहा (Godowlia)
ड़क मार्ग से 45-50 मिनट लगने वाला सफर अब रोपवे के माध्यम से केवल 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, व्हीलचेयर रैंप और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कब से होगा शुरू?
रोपवे का कुल मिलाकर लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारी मानते हैं कि रोपवे दिसंबर 2025 तक प्रारंभ हो सकता है, हालांकि उद्घाटन की सटीक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इस परियोजना की आधारशिला मार्च 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। इस आधुनिक रोपवे के शुरू होने के बाद शहरवासियों और पर्यटकों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात का नया विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Varanasi News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हटाई गई रोक, जानें पितृपक्ष पर काशी में क्यों लिया गया यह फैसला?
कितना होगा किराया?
वराणसी रोपवे के लिए टिकट की अनुमानित कीमत प्रति व्यक्ति लगभग ₹100 से ₹150 रखी गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोपवे यात्रियों को फ्री में नहीं मिलेगा और यात्रा के लिए शुल्क लेना अनिवार्य होगा। प्रति व्यक्ति single-way टिकट की कीमत लगभग ₹100-150 होगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि किराया सुलभ और किफायती रखा जाएगा, ताकि शहरवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए रोपवे का उपयोग आसान हो। टिकट प्रणाली में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Varanasi News: कचहरी में वकील और पुलिस में कैसे भड़का बवाल, दरोगा पर हमला क्यों हुआ? जानें विवाद की जड़












Click it and Unblock the Notifications