वाराणसी: क्या हुआ ऐसा जब कैंट रेलवे स्टेशन पर मच गया हड़कंप
जिले के कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास लावारिस हालत में पड़ा एक बैग रखा हुआ मिला।
वाराणसी। यूपी में विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस और चुनाव आयोग प्रशासन सूबे के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं और इसके लिए प्रदेश में सघन तलाशी अभियान भी चलाया हुआ है। ऐसे में जिले के कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास लावारिस हालात में पड़ा एक बैग रखा हुआ मिला। लोगों से काफी पूछताछ के बाद जब कोई बैग लेने आगे नहीं आया तो रेलवे के RPF, GRP, BDS और बम निरोधक दस्ते के साथ सिगरा पुलिस ने परिसर को खाली कराकर बैग की तलाशी ली। लेकिन बैग की अच्छी तरह पड़ताल करने पर उसमें से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। ये भी पढे़ं: वाराणसी: चुनावी संग्राम में अवैध शराब की कालाबाजारी करते पकड़े गए दो लोग

पहले भी हो चुका है यहां बड़ा धमाका
विदित हो तो 07 मार्च 2006 को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर आतंकीय हमला किया गया था। जिसमें कई लोगों की जाने भी गई थी और कई विदेशी लोग घायल भी हुए थे। इसी दुर्घटना को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर रूटिंग चेकिंग की जाती है और इसी सतर्कता के चलते पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 1. 30 बजे इस लावारिस बैग की सूचना के बाद पुलिस को ये तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। ये भी पढ़ें:जब वाराणसी में उड़ता दिखा चीन का ड्रोन कैमरा, चाइनीज कपल को पुलिस ने पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications