जब वाराणसी में उड़ता दिखा चीन का ड्रोन कैमरा, चाइनीज कपल को पुलिस ने पकड़ा
दशाश्वमेघ सर्किल ऑफिसर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि ये चीन से आये हुए पर्यटक हैं इन्हें ये पता नहीं था कि यहां ड्रोन उड़ाना प्रतिबंद्धित है।
वाराणसी। काशी के ललिता घाट पर पुलिस ने एक विदेशी कपल को ड्रोन कैमरा उड़ाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने माफीनामा लिखवा कर उन्हें छोड़ दिया है। बता दें कि यह चाइनीज कपल रविवार की सुबह 12 बजे काशी के ललिता घाट पर ड्रोन कैमरा उड़ा रहा था।

आसमान में ड्रोन कैमरा उड़ता देख स्थानीय पुलिस जब इस कमरे के अनुसार मौके पर पहुची तो देखा एक विदेशी कपल इस ड्रोन को उड़ा रहा था। पुलिस ने तत्काल ड्रोन कैमरे को नीचे उतरवाकर ड्रोन सहित इस विदेशी कपल को हिरासत में ले लिया।और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के बाद इन्हें माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया। जरूर पढ़ें- विधायक की पत्नी का लखनऊ में हंगामा, पुलिसवाले को दी गालियां
क्या कहा पुलिस ने
दशाश्वमेघ सर्किल ऑफिसर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि ये चीन से आये हुए पर्यटक हैं इन्हें ये पता नहीं था कि यहां ड्रोन उड़ाना प्रतिबंद्धित है इसलिए इनके बारे में सभी जानकारी एकत्रित कर के इनसे माफीनामा लिखवा लिया गया हैं की भविष्य में ये ऐसा नहीं करेंगे और इन्हें छोड़ दिया गया है।

क्या कहा चाइनीज कपल ने
चाइनीज कपल ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और लिखित तौर पर माफीनामा पुलिस को दिया। मुझे नहीं पता था कि इस इलाके में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। हम आगे से ऐसा नहीं करेंगे। आपको बता दें कि आतंकी हमलो को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाराणसी में ड्रोन कैमरा उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंद्धित हैं।












Click it and Unblock the Notifications