मोदी के फैन इस कपल ने छपवाया अपनी शादी का अनोखा कार्ड
वाराणसी। शादी किसी भी युवा जोड़े के लिए ऐसा पल होता है कि वो उसे यादगार बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ता। लेकिन बनारस के इस युवक ने अपनी शादी का कार्ड कुछ ऐसा छपवाया है जिसे लेकर चारों और चर्चा हो रही है। अगर ध्यान से देखा जाए तो शादी का कार्ड बीजेपी के रंग में रंगा हुआ है। यही नहीं कार्ड पर छपने वाले स्लोगन भी भाजपा के हैं। सर्वधर्म का सन्देश देने वाला ये कार्ड जिन लोगों के पास भी गया होगा वो ये जरूर समझ गए होंगे की काशी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने का इससे अनोखा तरीका और कुछ भी नही हो सकता।

कमल का फूल और पीएम की फोटो छपी है
दरसअल ये शादी का कार्ड BHU के एलएलबी के स्टूडेंट और इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले आत्मा प्रकाश सिंह का है जिनकी शादी इसी यूनिवर्सिटी के माक्स कम्यूनिकेशन करनी वाली प्रिया रधुवंशी के 1 मई को बनारस के कटिंग मेमोरियल में होनी है। आत्मा बनारस के विशाल भारत संस्थान नामक सस्था से जुड़े हुए है। इस कार्ड के माध्यम से काशी की संस्कृति का सदेश देने वाले आत्मा बताते है कि आज देश के विकास में अहम भूमिका अपने प्रधानमंत्री की है। यही वजह है कि काशी में शंकर का त्रिशूल और देश ने कमल का फूल के साथ सबका साथ सबका विकास का नारा लिखा गया है। कमल का फूल और मोदी जी की फ़ोटो लगाए जाने के सवाल पर कहते है कि एक विकास पुरुष है तो कमल लक्ष्मी आगमन की पहचान।

सभी धर्मों को जोड़ने का है संदेश
वहीं संस्था के मुखिया डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव ने oneindia से बात करते हुए कहा कि ये विवाह समारोह का कार्ड सभी ऊंच-नीच के रिश्तों को खत्म करने की पहल है। तभी तो इस कार्ड में सभी धर्मों के सिंबल के साथ ही दिए गए नाम में भी वो हस्तियां हैं जो संस्था से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। सुर हमारे संघर्षों के गवाह हैं। जहाँ तक माननीय मोदी जी और सीएम योगी जी की फ़ोटो का सवाल है तो आत्मा प्रकाश ने उनकी फोटो अभिभावक के रूप में छपवाई है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में अब पुलिस का यू टर्न, बताई नई कहानी












Click it and Unblock the Notifications