Varanasi City-Jodhpur Express: वाराणसी सिटी जोधपुर एक्सप्रेस का बदला मार्ग, अब यह रहेगा रूट
Varanasi City-Jodhpur Express News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल अन्तर्गत डेगाना-फुलेरा रेल खण्ड पर स्थित गांछीपुरा-डेगाना स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-60 पर सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण वाराणसी सिटी से 05 अक्टूबर,2025 को चलने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-लूनी-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी। परिवर्तित मार्ग पर इस गाड़ी का ठहराव अजमेर, ब्यावर, मारवाड एवं लूनी स्टेशनों पर दिया जायेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले ''राष्ट्रीय खेल दिवस'' के अवसर पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में 29 अगस्त, 2025 को आयोजित एक समारोह में महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि खेल जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले नरसा के अनेक खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में समय-समय पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की महिला पहलवान अंकुश (50 किग्रा.) का चयन 16 से 22 सितम्बर, 2025 से बिश्केक में आयोजित होने वाली ''विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप'' के लिए किया गया है। अंकुश भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी क्रम में, 16 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव का चयन 20 से 27 नवम्बर, 2025 तक जापान के राजधानी टोक्यों में आयोजित होने वाले डेफ ओलम्पिक-2025 के लिए किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications