CCTV Footage: देखें कितनी सफाई से 15 सेकेंड में गायब कर दिया 46 हजार का I-Phone
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कैंट थाना क्षेत्र में एक दुकान से मोबाइल चोरी वारदात सामने आई है। यहां के पहाड़िया इलाके में काली जी मंदिर के समीप एक मोबाइल शॉप से I-Phone चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस चोर ने दुकानदार के सामने ही 15 सेकेंड के अंदर ही 46 हजार का I-Phone पार कर दिया। चोर ने अपने गमछे के सहारे I-Phone चुरा लिया। दुकानदार को इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने रात में अपने दुकान का स्टॉक मिलाना शुरू किया।

दुकानदार ने क्या बताया
दुकानदार ने बताया की पहले तो वो मोबाइल फोन फाइनेंस के नाम पर फोन दिखने की बात कर रहा था। इस बात पर मैंने उसे थोड़े देर रुकने को कहा, जहां वो खड़ा था वहां Gionee के डिस्प्ले के पास एक I Phone रखा हुआ था। जिसे उसने मौका पते है चुरा लिया और फिर दुकान से निकल गया।

पुलिस कर रही चोर की तलाश
दरअसल आर सेठ मार्केटिंग के नाम से मोबाइल की दुकान पर भी 4,5 की संख्या में स्टाफ रहते हैं। स्टाफ कस्टमर को मोबाइल दिखाने में लगे हुए थे। उसी समय लगभग 4:45 बजे एक व्यक्ति मोबाइल लेने के लिए घुसा। इधर-उधर देखते हुए gionee के डिस्प्ले पर रखे हुए I-Phone- 7 के हैंडसेट पर हाथ साफ कर दिया। ये पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के मालिक उस वक्त वहां मौजूद नही थे। स्टाफ के द्वारा बताने पर वह तुरन्त दुकान पर आए और पहड़िया चौकी इन्चार्ज मनोज पांडे को फोन किया। चौकी इन्चार्ज तुरन्त दुकान पर पहुंचे और CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications