वाराणसी: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी 'अन्ना', देखें लाइव मुठभेड़
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सलमान उर्फ अन्ना को गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने अन्ना और उसके साथ राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस सिपाही रमेश तिवारी भी घायल हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

वाराणसी क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सलमान उर्फ अन्ना को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने अन्ना को उसके साथी राहुल यादव सहित गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में सिपाही रमेश तिवारी को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाजा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मुखबिर की सूचना परसिंहपुर के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने 25 हाजर रुपये के इनामी बदमाश सलमान उर्फ अन्ना और उसके साथ राहुल यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश अन्ना के ऊपर कोतवाली चौक समेत जिले के कई अन्य थानों में हत्या लूट फिरौती समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है और लंबे वक्त से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications