UP By Election: 'फर्जी मतदान के लिए मेरे ऊपर..', मैनपुरी में पीठासीन अधिकारी का बड़ा आरोप
Uttar Pradesh By Election News Mainpuri: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह से ही मतदान चल रहा है। इसी बीच मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पीठासीन अधिकारी ने फर्जी मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी समेत कमरे में अंदर बंद हो गए। पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है।

इस बूथ पर आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है। मैनपुरी की करहल विधानसभा पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। सुबह नौ बजे तक 9.67 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।
Up by election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे वोटर,हो रहा मतदान
सपा मुखिया अखिलेश यादव का गढ़ है, तो वहीं इस बार यहां से सपा और भाजपा से उतारे गए दोनों प्रत्याशी यादव हैं। सपा से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications