Sirathu Election Result 2022: सपा की पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराया
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। चुनाव नतीजों के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं। केशव मौर्य को उनकी प्रतिद्वंदी और सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 7337 वोट के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक केशव मौर्य को 98941 वोट मिले हैं जबकि पल्लवी पटेल को 106278 वोट मिले हैं।

इस बीच मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि जनता जीत रही है और गुंडगर्दी हार रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 88 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआत में दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला दिखा लेकिन धीरे धीरे दोनों पार्टियों के बीच गैप बढ़ता जा रहा है।
योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनके सामने अपना दल कमेरावादी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल चुनाव मेदान में थीं। फिलहाल केशव मौर्य अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। इसी तरह कुंडा में राजा भैया, करहल में अखिलेश यादव और गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने चुनाव नतीजों के बीच कहा, 'जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।' इतना ही नहीं, मौर्य का कहना है कि राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने वो तमाम योजनाएं गिनाईं हैं जिनकी वजह से पार्टी को दोबारा सत्ता मिल रही है। मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मज़बूत संगठन होना,डबल इंजन सरकार ने ग़रीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार,निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन,विकास,सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।'












Click it and Unblock the Notifications