UP में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग
Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश में दो भीषण सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। एक हादसे में तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि दूसरी घटना में छात्रों से भरी स्कूली मैजिक को लोडर ने टक्कर मार दी, जिसमे एक छात्रा की मौत हो गई और अन्य 8 छात्र घायल हो गए।
संभल में हुआ दर्दनाक हादसा
संभल में हुई घटना में रोडवेज चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर दे मारी, जिसमें दो बच्चियों के मामा और उनकी मां की मौत हो गई। मामा-भांजी की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं इलाज के दौरान मां-बेटी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बताया जा रहा है कि भीषण हादसे में रोजवेज बस का चालक भी फरार हो गया।

प्रतापगढ़ हादसे से मची चीख-पुकार
दूसरा हादसा प्रतापगढ़ के लालगंज में लीलापुर इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें केला लेकर आ रहे लोडर ने छात्रों से भरी एक मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मैजिक वाहन पलट गया। इस हादसे में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आठ अन्य छात्र हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications