यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए, बीजेपी ने 8 सीट जीतीं, सपा के खाते में आईं 2 सीटें

UP Rajya Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा को यूपी में बंपर जीत हासिल हुई है। जिसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भगवा पार्टी ने राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटें जीत ली हैं।

जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में सिर्फ 2 सीटें आई हैं। सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि चुनाव में सपा को तगड़ा झटका है, क्योंकि गणित के हिसाब के सपा की 3 सीटें तय मानी जा रही थी, लेकिन क्रॉस वोटिंग से सपा का सारा खेल बिगड़ गया।

UP Rajya sabha Results News

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए चुनाव हुए जिसमें से भाजपा ने उन सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की है, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने जिन तीन सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से दो पर जीत हासिल की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी आठ भाजपा उम्मीदवारों को सम्मानित किया।

बता दें कि सपा के 7 विधायकों ने बीजेपी के लिए वोटिंग की थी, जबकि गायत्री प्रजापति की पत्नी वोटिंग करने नहीं पहुंचीं। यूपी में राज्यसभा के लिए 395 विधायकों ने वोट दिया, सपा विधायक महाराजी देवी वोट देने नहीं आई, सपा की तरफ से 7 क्रॉस वोट, एक विधायक गैरहाजिर रहा।

result

जानिए किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले?

  • सपा की जया बच्चन को 41 वोट मिले
  • बीजेपी के तेजवीर सिंह को 38 वोट हासिल हुए
  • भाजपा के नवीन जैन को 38 वोट मिले
  • भाजपा के अमरपाल मौर्य को 38 वोट हासिल हुए
  • बीजेपी के आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले
  • सपा के रामजी लाल सुमन को 37 वोट मिले
  • भाजपा की साधना सिंह को 38 वोट हासिल हुए
  • बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी को 38 वोट मिले
  • बीजेपी की संगीता बलवंत को 38 वोट मिले
  • सपा के आलोक रंजन को 19 वोट मिले
  • बीजेपी के संजय सेठ को 29 वोट हासिल हुए

वहीं भाजपा के सूबे में 8 सीटे जीतने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, "आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं मैं सभी को बधाई देता हूं और सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं तो उन्हें भी मैं बधाई देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+