​VIDEO: शादी में शरीक हिस्ट्रीशीटर शरीफ को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेरा, महिलाओं ने की छुड़ाने की कोशिश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के गल-शहीद थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। यहां एक नामी हिस्ट्रीशीटर शादी में शरीक होने पहुंचा था, पुलिस ने वहीं भरी भीड़ से उसे पकड़ा। हालांकि, उसे मुक्त कराने के लिए बवालियों ने म​हिलाओं और बच्चों को आगे कर जमकर हंगामा काटा। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

uttar pradesh police arrested a history sheeter at marriage function moradabad

हिस्ट्रीशीटर को बचाने महिलाएं ने ​किया विरोध

संवादसूत्रों के अनुसार, शरीफ नाम के हिस्ट्री शीटर को पकड़ने के लिए शादी पंडाल में जब सिपाहियों ने छापा मारा तो शरीफ के रिश्तेदार एवं अन्य बरातियों ने पुलिस को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस बुलाई। इसके बाद महिलाओं को हटाते हुए वारंटी शरीफ को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

हालांकि, हिस्ट्री शीटर की परिवार की महिलाएं थाने के गेट पर ही बबाल करने आ गईं। पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया। गलशहीद क्षेत्र के सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि कई मामलों में शरीफ के खिलाफ वारंट थे। आज जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसके परिजन और समर्थक हंगामा करने लगे। हालांकि हमने कोई लाठीचार्ज नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+