Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर महिलाओं ने किए पुरुषों से अधिक मतदान, जानिए रायबरेली सहित इन जगहों का हाल

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ। आज यानी चार जून का परिणाम आने वाले हैं। ऐसे में हम आप को कुछ रोचक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 17 सीटें ऐसी रही जहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। इसमें सोनिया गांधी की सीट रायबरेली व देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की सीट महराजगंज भी शामिल है।

नेपाल व बिहार से सीमा बनाने वाला जिला महराजगंज इस मामले में आगे रहा। यहां की महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा उत्साह और जागरुकता दिखी। देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी इसी सीट से बीजेपी सांसद हैं और इस बार जीतते हैं तो रिकार्ड सातवीं बार यहां से जीतने वाले एक मात्र सांसद होंगे। इस सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे आगे रहीं। यहां 58,424 महिलाओं ने पुरुषों के अनुपात में अधिक मतदान किया। जबकि, बस्ती में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 20 का अंतर रहा। वहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। देवरिया में भी पुरुषों से 53,839 महिला मतदाता अधिक रहीं।

up

गांधी परिवार की सीट मानी जाने वाली रायबरेली में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाएं मतदान करने में आगे रहा।वहां यह अंतर 10,655 का रहा। इस सीट पर पिछला चुनाव सोनिया गांधी जीती थीं, जबकि इस बार राहुल गांधी मैदान में हैं। मेनका गांधी की सीट सुल्तानपुर पर भी महिलाएं मतदान में आगे रहीं। यह अंतर 15,736 का रहा। मुस्लिम और यादव बहुल आजमगढ़ सीट पर भी पुरुषों से 6,755 महिलाओं ने अधिक वोट डाले।

बासंगांव, लालगंज और मछलीशहर सुरक्षित सीटों पर भी महिलाएं आगे रहीं। ये अंतर क्रमशः 42,908, 40,516 और 12,284 का रहा। गौतम बुद्ध की धरती कुशीनगर में पुरुषों के अनुपात के मुकाबले 56,785 महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। डुमरियागंज में भी पुरुषों के अनुपात से 34,101 महिलाएं अधिक निकलीं।

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने मतदान करने में अधिक जज्बा दिखाया। पुरुषों के मुकाबले 17,060 अधिक महिलाएं बूथों तक पहुंचीं। महान समाज सुधारक कबीर की धरती संतकबीरनगर में भी महिलाएं आगे रहीं। पुरुषों के अनुपात से 25,361 अधिक महिलाओं ने मतदान किया। इन 17 जिलों का मतदान वहां की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को भी दिखाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+