UP Lok Sabha Chunav: कैसरगंज,हमीरपुर व फतेहपुर सहित इन जगहों पर ईवीएम में आई खराबी, मतदान प्रभावित
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार सुबह से पड़ रहा है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह से ही उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर ईवीएम मशीन में खराबी देखने को मिली।
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर में सरीला के जीआईसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 90 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। लगभग 15 मिनट बाद ईवीएम को सही कर मतदान शुरू हुआ।

वहीं, कैसरगंज लोकसभा के हुजूरपुर के मतदानकेंद्र संख्या 375 प्रा विद्यालय अहिरनपुरवा की ईवीएम खराब होने से मतदान थोड़ी देर के लिए रुका। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी मशीन लगवाई और उसके बाद दोबारा से मतदान शुरू हुआ।
इसके साथ ही फतेहपुर जिले में तीन बूथों पर ईवीएम खराब हो गया। खागा विधानसभा के बूथ संख्या 7 और 8 में मशीन खराब हो गयी। सदर विधानसभा के बूथ संख्या 337 में भी ईवीएम खराब रही।
बाराबंकी के जहांगीराबाद के कबीरपुर प्राथमिक विद्यालय और दरियाबाद विधानसभा के सैदखानपुर बूथ नंबर 34 पर मशीन खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications