भाजपा विधायक ने बीच सड़क पर किया अपमान, फूट-फूटकर रोईं महिला आईपीएस
सबके सामने विधायक ने इस स्तर की खराब भाषा का इस्तेमाल किया कि आईपीएस चारू निगम का सब्र जवाब दे गया और अपनी बेइज्जती से आहत हो उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने भरी सड़क पर महिला को आईपीएस चारू निगम को जमकर डांटा. लगातार सबके सामने विधायक ने इस स्तर की खराब भाषा का इस्तेमाल किया कि आईपीएस का सब्र जवाब दे गया और अपनी बेइज्जती से आहत चारू निगम की आंखों से आंसू बहने लगे।

डयूटी पर इस तरह से अपनी बेइज्जती होने पर आईपीएस ने रूमाल से अपने आंसू पोछें और चेहरे को छुपाने की कोशिश की लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक लगातार उनको अनाप-शनाप कहते रहे और आईपीएस की एक ना सुनी। आईपीएस चारू निगम एंटी रोमियो दस्ते की प्रभारी और सीओ गोरखनाथ हैं।
क्या है मामला
ये पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के गांव कोइलहवां का है। यहां महिलाओं ने शराब के विरोध में सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया तो चारू निगम ने मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने आईपीएस चारू निगम पर हमला किया और पत्थर मारकर आईपीएस चारू निगम को जख्मी कर दिया। इसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।
महिलाओं की हिरासत की बात पर भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। फिर से सड़क जा किए जाने की सूचना पर दूसरे आला अफसरों के साथ आईपीएस चारू निगम मौके पर पहुंची तो भाजपा विधायक उनको भला-बुरा कहने लगे। चारू ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि महिलाओं पत्थर फेंकने और पुलिस पर लाठियां चलाने के बाद स्थिति को काबू करने के लिए उन्होंने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया था लेकिन भाजपा विधायक ने एक ना सुनी और घटिया भाषा का इस्तेमाल आईपीएस के लिए करते रहे जिससे चारू निगम रोनें लगीं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications