योगी सरकार के इस फैसले से 4 लाख ₹ तक सस्ती हुईं कारें, इन गाड़ियों पर माफ किया 100% RTO टैक्स
केंद्र सरकार देश में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की रियायतें दे रही हैं। केंद्र सरकार की इस पहल में अब यूपी की योगी सरकार भी जुड़ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में हाइब्रिड कारों पर 100 फीसदी आरटीओ टैक्स माफ कर दिया है।
अभी तक EV की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा आरटीओ टैक्स फ्री जैसे कई तरह की प्रोत्साहन और सब्सिडी दी जा रही हैं। लेकिन अब हाईब्रिड कारों पर भी सरकार की ओर से रोड टैक्स में 100 फीसदी छूट मिलने वाली है।

उत्तर प्रदेश की ओर से की गई इस पहल के बाद टोयोटा, होंडा, मारुति की हाइब्रिड गाड़ियों पर कई लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। टोयटा की कारों पर तो ग्राहकों को करीब 4 लाख से रुपए से अधिक की छूट मिलने वाली है। ऐसे ही होंडा की कार पर भी ग्राहकों को करीब 3 लाख रुपए तक की भारी छूट मिल रही है।
टोयटा की कारों की कीमतें
टोयटा मोटर्स की फिलहाल तीन हाइब्रिड कारों पर सरकार की ओर से आरटीओ टैक्स में छूट मिल रही है। जिसमें Toyota camry पर 4.40 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं Toyota Hyryder पर 2 लाख रुपये की औऱ Toyota Innova HyCross 3.10 लाख रुपये तक की बंपर छूट मिल रही है। जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होने वाला है।
हाइडर मिडसाइज़ एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 20.04 लाख रुपये से 24.29 लाख रुपये के बीच थी। जो अब 18.37 लाख रुपये से 22.25 लाख रुपये के बीच है, यानी 2.04 लाख रुपये तक की कटौती। वहीं इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड, जिसकी कीमत 31.52 लाख रुपये से 37.36 लाख रुपये के बीच थी, अब इसकी कीमत में 3.11 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। इस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड MPV की कीमत अब 28.93 लाख रुपये से 34.26 लाख रुपये के बीच है।
होंडा सिटी की कीमत
इसी तरह होंडा भी अपनी हाइब्रिड कारों पर भारी छूट ऑफर कर रहा है। इस संबंध में जब वन इंडिया की टीम ने कानपुर स्थित पुष्प होंडा से बात की तो उनके सेल्स मैनेजर विनय गुप्ता ने जानकारी दी कि, उनकी हाइब्रिड होंडा सिटी कार पर 2.9 लाख की छूट मिल रही है। फिलहाल इस कार की कीमत 23.94 लाख रुपए हैं। इस छूट के बाद कार की कीमत करीब 21 लाख रुपए के आसपास हो जाएगी। उन्होंने यूपी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश सरकार के इस कदम से हाईब्रिड कारों की सेल्स में इजाफे की उम्मीद जताई है।
मारुति की कारों की नई कीमतें
आरटीओर टैक्स छूट के कारण मारुति की ग्रैंड विटारा और इनविक्टो की ऑन-रोड कीमतों में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। मिडसाइज़ एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत में 1.98 लाख रुपये तक की कमी आएगी (इसकी कीमत 23.30 लाख रुपये से घटकर 21.50 लाख रुपये तक आ जाएगी), जबकि मारुति की प्रीमियम एमपीवी में 2.88 लाख रुपये तक की कटौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications