UP में कोविड से थोड़ी राहत लेकिन सख्त रहेंगे प्रतिबंध, 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
लखनऊ, 22 मई। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ रही है लेकिन राज्य की योगी सरकार फिलहाल लोगों को प्रतिबंधों में छूट देने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 31 मई की सुबह 7 बजे तक 'आंशिक कोरोना वायरस कर्फ्यू' को बढ़ाने का ऐलान किया है। यूपी के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में भी 31 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान लोगों को सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की छूट दी गई है।

बता दें कि यूपी में कोरोना के मामले लगातार कम हो रही हैं जिससे राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,046 नए मामले सामने आए हैं और 17,540 लोग डिस्चार्ज हुए। 24 अप्रैल की तुलना में प्रतिदिन दर्ज़ किए जाने वाले मामलों में 84.2 फीसदी की कमी आई है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 94,482 है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कर्फ्यू को 31 मई की सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस बीच टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियों, चिकित्सा कार्य आदि जैसी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।
The Uttar Pradesh government has extended the “partial coronavirus curfew” till 7 am on May 31. Essential services like vaccination, industrial activities, medical work etc. will continue uninterrupted: ACS Home Awanish Awasthi
— ANI UP (@ANINewsUP) May 22, 2021
जम्मू-कश्मीर में भी सख्त प्रतिबंध
उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में 31 मई को सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया। जम्मू-कश्मीर सूचना और जनसंपर्क (डीआईपीआर) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर विभाग ने कहा, 'कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू सख्त होगा। यूटी ने शुक्रवार को 3,848 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए थे। शनिवार को देशभर में सामने आए मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 2,57,299 नए केस मिले हैं, जबकि इस दौरान 3,57,630 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद गेहूं खरीद में योगी सरकार ने बनया रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications