लड़के ने शादी से किया इंकार तो बैंड बाजा लेकर उसके घर पहुंच गई लड़की, जानें पूरा मामला

गोरखपुर, 7 जून: कहते हैं प्‍यार और मोहब्‍बत में सब जायज है। आपने अब तक लड़कों को देखा या सुना होगा कि उसने अपने प्‍यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी, लेकिन उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए किसी की भी परवाह नहीं की और बैंड बाजा लेकर लड़के के घर पहुंच गई। जानिए ये रोचक मामला....

फौज में नौकरी लगने के बाद शादी करने से कर दिया इंकार

फौज में नौकरी लगने के बाद शादी करने से कर दिया इंकार

दरअसल, गोरखपुर की इस लड़की के अनुसार जिस युवक से वो प्‍यार करती है, उससे उसका लंबे समय से अफेयर चल रहा था लेकिन लड़के की फौज में नौकरी लग गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की ने लड़के द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर आत्‍महत्‍या करने की धमकी दी।इसके बाद भी लड़का नहीं माना।

पापा जीतेंद्र की एक शर्त के कारण अभी तक सिंगल हैं एकता कपूर, जानें पूरा मामला

लड़की को शादी का लालच देकर बनाया शारीरिक संबंध भी

लड़की को शादी का लालच देकर बनाया शारीरिक संबंध भी

लड़की ने बताया दो साल पहले अपनी मौसी के घर वो संदीप मौर्य नामक लड़के से मिली थी और कुछ ही समय में आपस में प्‍यार हो गया। इतना ही नहीं लड़के ने शादी का लालच देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन भी बनाया लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद उसने उससे पल्‍ला झाड़ लिया। लड़के के रिश्‍तेदारों ने इस बात को सही बताते हुए बताया कि उसके युवक ने अपने मां बाप से भी उससे शादी के बारे में बात की थी।

 बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंची प्रेमिका

बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंची प्रेमिका

लड़की ने आत्‍महत्‍या की धमकी देने पर भी वो नहीं माना। और तो और वो दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जिस पर नाराज प्रेमिका को जैसे ही इस बात का पता चला तो लड़की लड़के के दरवाजे पर लेकर पहुंच गई। हालांकि हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया और समझा बुझा कर वापस भेज दिया। पुलिस ने कहा लड़के कानूनी रूप से जब भी शादी करेगा वो पहली शादी होगी तो उसे रोका नहीं जा सकता है। पुलिस ने लड़की को लोगों की मदद से अपने तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी। हालांकि लड़के के शादी से इंकार करने पर लड़की पक्ष ने आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत थने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

इस लाल आउटफिट में बला की खूबसूरत दिख रही हैं शहनाज गिल, तस्वीरें Viralhttps://hindi.oneindia.com/photos/shehnaaz-gill-gorgeous-look-viral-social-media-oi62575.html
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+