UP Final Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख वोटर बढ़े! किस जिले में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर?

UP Final Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में पिछले साल 4 नवंबर से शुरू हुआ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान अब सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने आधिकारिक रूप से फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस अभियान के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है।

आंकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में जहां मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार थी, वहीं अब फाइनल लिस्ट में यह बढ़कर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है। यानी इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में करीब 84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची में 42,27,902 पुरुष और 42,00,778 महिला मतदाता जोड़े गए हैं।

UP Final Voter List 2026

यूपी की फाइनल लिस्ट में कितने मतदाता हैं?

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नई मतदाता सूची का पूरा गणित इस प्रकार है:

  • कुल मतदाता: 13,39,84,792
  • पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)
  • महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)
  • थर्ड जेंडर: 4,206
  • 18-19 उम्र के नए वोटर्स: 17,63,360 (1.32%)
  • जेंडर रेशियो (लिंगानुपात): 834

कहां सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता?

पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में मतदाताओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें प्रयागराज टॉप पर है।

  • प्रयागराज: 3,26,421 (सबसे ज्यादा)
  • लखनऊ: 2,85,961
  • बरेली: 2,57,921
  • गाजियाबाद: 2,43,066
  • जौनपुर: 2,37,590

किन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा?

विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालें तो साहिबाबाद और जौनपुर जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है:

  • 1. साहिबाबाद: 82,989
  • 2. जौनपुर: 56,118
  • 3. लखनऊ पश्चिम: 54,822
  • 4. लोनी: 53,679
  • 5. फिरोजाबाद: 47,757

UP में SIR की टाइमलाइन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 27 अक्टूबर को SIR की घोषणा हुई थी और 4 नवंबर से जमीनी स्तर पर काम शुरू हुआ। 26 दिसंबर को गणना का चरण पूरा हुआ, जिसके बाद 6 जनवरी से दो महीने तक दावे और आपत्तियां ली गईं। इस दौरान करीब 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। 166 दिनों तक चले इस व्यापक अभियान में राजनीतिक दलों और मतदान कर्मियों का पूरा सहयोग मिला।

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया कि फाइनल लिस्ट ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है और मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी लिस्ट में शामिल नहीं है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+