UP: मूक बधिर छात्रों से मिल भावुक हुए सीएम योगी, कहा- दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने का हो रहा काम
CM Yogi News Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के हूंमायूपुर स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों से बातचीत की एंव उनका हौसला भी बढ़ाया। सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
जैसे ही सीएम योगी विद्यालय पर पहुंचे छात्र उत्साहित हो उठे। उन्होंने ताली बजाकर सीएम का अभिवादन किया। इसके साथ ही सीएम ने भी बच्चों से उनका हाल जाना एंव आशीर्वाद दिया। सीएम ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने खुद से बेहतरीन कलाकृतियां, सजावटी सामान बनाए थे। उन्होंने विद्यालय परिसर समेत क्लास रूम का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय बनाएं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उनकी प्रतिभा का विकास होगा। आवासीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकलांग की बजाय दिव्यांग नाम देकर सभी दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार दिव्यांग लोगों के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार काम रही है।












Click it and Unblock the Notifications