योगी सरकार का फैसला: आधार से जुड़ेंगे सब्सिडी स्कीम, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को मंजूरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले किए। योगी सरकार ने आज बैठक में सरकारी सब्सिडी के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को मंजूरी दी। इसके लिए सब्सिडी स्कीम को आधार से लिंक करने का फैसला किया गया। योगी कैबिनेट ने गरीबों तक सब्सिडी कै पैसा पहुंचाने के लिए खाद्यान वितरण प्रणाली को आधार लिंक करनावे का फैसला किया, ताकि सही व्यक्ति कर सब्सिडी पहुंच सके।

सरकारी ने इस बैठक के दौरान न केवल आधार लिंक को अनिवार्य किया बल्कि सामूहिक विवाह योजना के लिए सहयोग राशी 35000 रुपए कर दी। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जूता-मोजा और स्वेटर फ्री कर दिया। अब सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों को हर साल जूता-मोजा और एक सेट स्वेटर दिया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट ने सब्सिडी को कानूनी तौर पर आधार से लिंक करने कै फैसला किया। सरकार ने कैरोसिन खुदरा लाइसेंस नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी। सरकार ने उत्तर प्रदेश मिट्टी का तेल नियंत्रण अधिनियम 1994 को बदलने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications