बुलंदशहर: मंडप में पहुंची पहली पत्नी, हंगामे के बाद दूल्हे को उठा ले गई पुलिस
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक शादी के मंडप में था लेकिन वहां उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। इसके बाद खूब हंगामा हुआ और शख्स सलाखों के पीछे पहुंच गया।
बुलंदशहर। एक युवक को दूसरी शादी करना उस वक्त भारी पड़ गया जब युवक की पहली पत्नी ने उसको शादी करते हुए रंगे हाथ पकड लिया। फिर क्या था महिला ने शादी के मंडप में जमकर हंगामा काटा और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दूल्हें को अपने साथ थाने ले आई।

हंगामा हुआ शुरू
मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र का है। यहां भूड़ रोड़ स्थित वोल्गा मैरिज होम में सिकंदराबाद से एक बारात आई थी। शादी का माहौल था और सभी घराती दूल्हे की आवभगत में लगे हुए थे। तभी एक महिला ने शादी के मंडप में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को शांत कराया और मामला की पूछताछ की। ये भी पढ़ें: देर रात गांव में पहुंच डीएम ने लगाई चौपाल, पूरी रात रहे ग्रामीणों के साथ

बुलंदशहर आ गई पत्नी
महिला तबस्सुम ने बताया कि शाहिद के साथ उसकी शादी 2010 में हुई थी और 2011 से दोनो का कोर्ट में तलाक के लिए केस चल रहा है। तबस्सुम की माने तो अभी तक कोर्ट ना अपना फैसला नही सुनाया है। इस बात का फायदा उठाकर शाहिद बुधवार को दूसरी शादी रचाने बुलंदशहर जा पहुँचा। जिसकी भनक उसकी पहली पत्नी तबस्सुम को लग गई और वह शादी के मंडप में आ पहुंची। फिर क्या था पहली पत्नी के आने के बाद शादी के माहौल में हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुँचा। नई दुल्हन लाने के ख्वाब संजोये दूल्हे मियां को हवालात की हवा खानी पड़ गई। ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, नोटबंदी से लॉन्ग टर्म में होगा फायदा

घर वालों ने किया इनकार
तबस्सुम को इस बात का भी बेहद दुख है कि उसकी जिंदगी तो इस युवक ने बर्बाद पहले ही कर दी है मगर उसके देर से पहुचने के कारण एक और लड़की की जिन्दगी इसने बर्बाद कर दी। वहीं दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन को शाहिद के साथ भेजने से साफ इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि उनको धोखा देकर यह शादी की गई लिहाजा शादी मे जो उनका पैसा खर्च हुआ वो उनको वापस चाहिए। ये भी पढ़ें: बरेली के डॉक्टर ने सुरक्षा से किया खिलवाड़, जिला जेल की तस्वीरें कर दी वायरल

तलाक का मामला कोर्ट में
दूल्हे शाहिद की माने तो उनकी पहली पत्नी तबस्सुम पर जिन्नऔर भूत का चक्कर है। जिन्हें उतरवाने के लिए तबस्सुम को दिल्ली ही रहना पड़ता था। इस बात को लेकर दोनो खटपट हुई और मामला तलाक तक जा पहुंचा। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। एसपी सिटी मानसिंह चैहान ने बताया कि बिना तलाक हुए शाहिद दूसरी शादी करने बुलंदशहर पहुंचा था। पहली पत्नी की तहरीर पर दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है। ये भी पढें: 31 जनवरी, 2017 तक 500 रुपए के 80 करोड़ नए नोट छाप देगी नासिक करेंसी नोट प्रेस












Click it and Unblock the Notifications