Cylinder Blast: बुलंदशहर में बड़ा हादसा, फटा गैस सिलिंडर, 5 लोगों की मौत, CM योगी व्यक्त की संवेदना
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों में सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों की उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों प्रति संवेदना व्यवक्त की।
Recommended Video
घटना यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थिति आशापुरी कॉलोनी की है। जहां सोमवार को एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए घायलों के त्वरित और उचित इलाज के प्रबंध करने को कहा।

हादसे को लेकर बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट, चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "रात 8:30-9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी में एक घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ। घर में 18-19 लोग थे, आठ लोगों को यहां से बचाया गया जिनकी हालत गंभीर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, तीन लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है लेकिन उसका इलाज चल रहा है।"
घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य पूरा हो चुका है। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ की टीम स्थल पहुंची थी। लिलिंडर ब्लास्ट के बाद मलबे में दबे सभी परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। इलाज के लिए गंभीर हालत हालत में पहुंचे पांच घायलों की मौत हो गई, जबिक तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डीएम ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा सिलिंडर ब्लास्ट के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। जांच के लिए टीम गठित की जा रहा है, जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications