बलिया में गंगा नदी में डूबी 30 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 लोगों की मौत
यूपी के बलिया में 30 लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव पलटने का कारण क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है।

Major accident in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में नाव पलटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस नाव में 30 लोग सवार थे। मामले में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।
(वीडियो-नीचे)
बताया जा रहा है कि जैसे ही नाव डूबी, आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे किसी तरह डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएम ने बोली ये बात
बलिया के डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि बलिया में एक नाव के असंतुलित होने और तेज हवा के कारण पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नाव के नीचे कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
कैसे डूब गई नाव?
जानकारी के मुताबिक, माल्देपुर घाट से नाव पर सवार होकर लोग जा रहे थे। इस दौरान गंगा नदी में पूरी नाव ही पलट गई। नाव पलटने के कारण क्षमता से ज्यादा सवार लोगों का होना बताया जा रहा है। जैसे ही नाव पलटी, आसपास के लोगों ने डूबते लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की। फटाफट मदद को सामने आए लोगों की वजह से कई लोगों की जान बच गई। हालांकि, अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
लापता लोगों का आंकड़ा अभी तक पता नहीं लग सका है। लेकिन पानी में डूबने की वजह से कई लोगों के मरने की आशंका जरूर जताई जा रही है।
यहां देखें वीडियो...
अपडेट जारी है...












Click it and Unblock the Notifications