Ayodhya News: कुछ इस तरह हाईटेक होगी श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
Ram Mandir News Ayodhya: विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जल्द होने वाला है। आये दिन अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। राम मंदिर अति संवेदनशील जगहों में शामिल है। इसका ध्यान रखते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को न सिर्फ अपग्रेड किया गया है बल्कि उसे पूरी तरह बदल भी दिया गया है और यह सुरक्षा व्यवस्था काफी हाईटेक है।
राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होगी कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। वर्तमान समय में यहां यूपी पुलिस, पीएसी और सीआईएसएफ तैनात हैं। लेकिन अब श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा राष्ट्रपति और संसद भवन के तर्ज पर की जाएगी।देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीआईएसएफ ने इसके लिए एक सुरक्षा प्लान तैयार किया है।

इस नई योजना के तहत आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और तकनीक का इस्तेमाल होगा। वर्ममान सुरक्षा को पूरी तरह बद दिया गया है और नई सुरक्षा व्यवस्था न सिर्फ हाईटेक है बल्कि इसमें देश की कई सुरक्षा एजेंसी का समिश्रण भी है। जिसमें फिजिकल बंदूकधारी के बजाय मॉर्डन सिक्योरिटी इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। मॉर्डन सिक्योरिटी इक्विपमेंट्स लगाए जाएंगे। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीआईएसएफ ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया है। इस प्लान को भीड़ और थ्रेट परसेप्शन देखते हुए प्लान बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications