Uttar Pradesh Assembly Election 2022: वोट शेयर से जानिए यूपी में BJP-SP का कैसा है प्रदर्शन

लखनऊ, 10 मार्च। देश को जिस दिन का इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ ही गया। आज उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गितनी की जा रही है। अभी तक सामने आए रुझानों में बीजेपी चार राज्यों में लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस के हाथ से इस बार पंजाब भी निकल गया है। यूपी में वोट शेयर की बात करें तो माना जा रहा था अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी में कड़ी टक्कर हो सकती है, लेकिन रुझानों में बीजेपी ने एक बार फिर प्रचंड बहुत हासिल कर लिया है।

uttar pradesh assembly election 2022 BJP SP BSP congress vote share

गुरुवार की सुबह 10 बजे तक सामने आए रुझानों पर नजर डालें तो बीजेपी 223 सीटों से लीड कर रही है, जबकि सपा गठबंधन 116 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट शेयर के नजरिए से देखें तो बीजेपी को 42% के साथ बहुतमत की ओर बढ़ रही है तो वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 31% वोट के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। इनके अलावा बीएसपी को 1.3 प्रतिशत और अन्य के खाते में 1.9 फीसदी वोट आते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव रिजल्ट 2022 : जसवंतनगर से शिवपाल यादव चल रहे पीछे

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका यूपी की जनता और नेताओं के साथ-साथ देशभर को इंतजार था। पिछले तीन दिनों से जारी एग्जिट पोल की हलचल और सियासी उठापटक के बीच आज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शुरुआत में पोस्ट बैलेट की गिनती की जा रही है। इसके बाद सीटों के रूझान आने शुरू होंगे। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+