लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, समय ना देने का आरोप लगा कर रितेश पांडेय ने छोड़ी पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले सहजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बसपा के सांसद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती पर समय न देने का आरोप लगाते हुआ पार्टी छोड़ दी है।
अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडे ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्याग पत्र में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर मिलने का समय न देने का आरोप लगाया है।

मायावती ने पहले ही 2024 के लोकसभा चुनाव में ये ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव में उतरेगी। दूसरी ओर बीएसपी के सामने इस वक्त संकट बहुत बड़ा है। वजह है लगातार पार्टी का जनाधार कम होना। ऐसे वक्त में बसपा के सांसद भी हाथी से उतरकर कमल का साथ थामने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रितेश पांडे बसपा छोड़ दी है।
यह घटनाक्रम उत्तर प्रदेश से आई उन रिपोर्टों के बाद हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले भगवा खेमे में संभावित बदलाव के लिए कम से कम चार बसपा सांसदों के साथ बैक-चैनल बातचीत शुरू की थी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बीएसपी सांसद रितेश पांडे भाजपा में शामिल हो गए हैं। आज सुबह ही रितेश पांडे ने बीएसपी से अपना इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications