छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी से की मारपीट, चेहरे पर फेंका तेजाब

फिरोजाबाद। देश के मशहूर कविओं और उर्दू शायरों में से एक हाशिम फिरोजाबादी पर मनचलों ने हमला किया। इतना ही नहीं उनकी पिटाई की और मुंह पर तेजाब भेजकर भी हमला किया। तेजाब से उनका शरीर जल गया। उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में रहने वाले नामचीन कवि हाशिम फिरोजाबादी एक छात्रा को स्कूल जाते वक्त परेशान करने वाले युवकों को समझाने गए थे। इस दौरान मनचला उनकी पिटाई के बाद मुंह पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी से की मारपीट, चेहरे पर फेंका तेजाब

आरोप है कि जिला फिरोजाबाद में रहने वाले नामचीन कवि हाशिम फिरोजाबादी के पास एक पिता मदद मांगने आया। उसने हाशमी से कहा कि एक मनचला उनकी बेटी को परेशान करता है। यहां तक की वह स्कूल से आते-जाते और फोन पर भी अश्लील मैसेज करके बेटी को परेशान कर रहा है। इस वजह से बेटी की पढ़ाई छुड़ाने के मजबूर है। इसके बाद हाशिम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।

समाज में बेटी की बदनामी का हवाला देकर पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। इस बात की शिकायत लेकर कवि हाशिम खुद उस मनचले को समझाने गए। क्षुब्ध होकर मनचलों ने उन्हें घेरकर पहले उनके साथ मारपीट की फिर उन पर तेजाब से हमला कर दिया। मनचलों के तेजाबी हमले के बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+