UPSC CSE Exams Results: स्मृति ने बनाया था यूपीएससी भेदने का लक्ष्य, कड़ी मेहनत से पूरी हुई तमन्ना

UPSC CSE Exams Results: यूपी के प्रयागराज की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। इनके पिता बरेली में सीओ के रूप में तैनात हैं।

स्मृति मिश्रा

UPSC CSE Exams: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने 2022 परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। इस नतीजे को सैकड़ों छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि इस परीक्षा में इस बार छोटे छोटे गांवों और कस्बों से भी होनहार बच्चे सफल हुए हैं। मंगलवार को घोषित यूपीएससी-2022 परीक्षा के नतीजे में चौथी रैंक हासिल कर स्मृति मिश्रा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ शहर का नाम रोशन किया है। यूं तो प्रयागराज को सिविल सर्विसेज की तैयारी का गढ़ माना जाता है लेकिन स्मृति ने दिल्ली में रहकर अपनी इस सफलता को अंजाम दिया है।

वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही हैं स्मृति

स्मृति के पिता राजकुमार मिश्रा वर्तमान में बरेली में सीओ के पद पर तैनात हैं, जबकि वे प्रयागराज के अल्लाहपुर मुहल्ले के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही है और दिल्ली से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे रही है। जब परिवार को स्मृति के चौथी रैंक हासिल करने की खबर मिली तो उनकी मां अनीता मिश्रा और भाई लोकेश मिश्रा, जो सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं, दिल्ली में उनके साथ हैं।

स्मृति की कड़ी मेहनत को दिया श्रेय

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि काम में व्यस्त था क्योंकि कल सार्वजनिक निवारण दिवस था जब मुझे खबर मिली कि मेरी बेटी ने यूपीएससी -2022 की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी बेटी सफलता की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत को दिया जिसके दिमाग में यूपीएससी की परीक्षा पास करना ही एक मात्र लक्ष्य था।

बेटी की सफलता से खुश है पूरा परिवार

मिश्रा ने कहा कि स्मृति जैसी बेटी पाकर हम धन्य और खुश हैं। उसने पूरे प्रयागराज के साथ-साथ आगरा और दिल्ली विश्वविद्यालय में अपने स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्मृति ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट क्लेयर हायर सेकेंडरी स्कूल, आगरा से की है और मिरांडा हाउस (डीयू) से जीवन विज्ञान में बीएससी की है, जहां वह छात्रावास में रहती थी।

यूपीएससी ने मंगलवार को जारी किया था परिणाम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 के अंतिम परिणाम में कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है, जिसके नतीजे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को घोषित किए। इनमें से 345 अभ्यर्थी अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 अभ्यर्थी एसटी वर्ग से हैं। आईएएस के पद पर चयन के लिए कुल मिलाकर 180 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जबकि 178 अभ्यर्थियों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+