यूपी पीसीएस प्री-2017 का रिजल्ट जारी, इस तारीख को होगी मेन्स की परीक्षा
इलाहाबाद। यूपी पीसीएस प्री 2017 के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। प्री परीक्षा में 14032 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी करते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस प्री की परीक्षा 24 सितंबर 2017 को हुई थी। इसमे 677 पदों के लिए 4 लाख 55 हजार 297 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और 2 लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी थी। जिसमे 14 हजार 32 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। अब सभी सफल परीक्षार्थी 17 मार्च को आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां पर आपको इंफॉर्मेशन बुलेटिन दिखाई पड़ेगी। उसके नीचे दूसरा लिंक - 2 - LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAIN) EXAM-2017 रेड कलर में दिया हुआ है। इस पर आप क्लिक कर करने के बाद आप चयनित अभ्यर्थी का रोल नंबर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications