Farmer Registry: किसानों की लापरवाही पड़ सकती है भारी, नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि, जल्द कर लें यह काम

Farmer Registry And Pm Kisan Samman Nidhi Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर है जो पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही यह खबर सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम किसान सम्मान सहित कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब किसानों ने अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करा ली है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से इस पर विस्तार से चर्चा की।

फॉर्मर रजिस्ट्री
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे यूपी सरकार ने शुरू किया है। इसमें किसानों का आंकड़ा एकत्रित कर उसे डिजिटल रूप में पंजीकृत किया जा रहा है।

upFarmer Registry

ये होंगे पात्र

कृषि अधिकारी ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री में उन किसानों को पंजीकृत किया जाता है जो आयकर न देते हों, पेंशनधारी न हों, नौकरी न हो और आईटीआर न भरते हो। इसके साथ ही पति पत्नी में किसी एक को ही यह सुविधा मिलेगी।

ये हैं जरूरी
कृषि अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले ईकेवाईसी होती है। इसके बाद लैंड फीडिंग की जाती है। इसके साथ आधार, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी की जरूरत पड़ती है।

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए है जरूरी

उन्होंने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी।

अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ

कृषि अधिकारी ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री में दर्ज किसानों को ही कृषि संबंधित किसी भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई अन्य सरकारी योजनों में भी इसकी जरूरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+