UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून के बीच गर्मी चरम पर, राहत के लिए करना होगा इंतजार

UP Weather Update: उत्तर भारत में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल और इंतजार करना होगा। मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ली है और अब लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज धूप के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा।

बारिश और ठंडी हवाओं के बाद अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा। मौसम विभाग की मानें तो 6 जून से प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में चार से छह डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है।

up weather update pre monsoon heatwave

इस बदलाव के चलते दिन में अब प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की आशंका है, वहीं रात भी अब ज्यादा गर्म रहने वाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है, यानी 10 जून तक राहत की उम्मीद नहीं।

गर्म हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जनपदों में 6 से 10 जून के बीच मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादल नहीं दिखाई देंगे जिससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर गिरेंगी जिससे गर्मी बढेगी और लू का असर बढ़ेगा।

तेज गर्मी के चलते दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा हो सकता है। इसी तरह रात के पारे में भी 3-5 डिग्री की उछाल की संभावना जाहिर की जा रही है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

लंबे इंतजार के बाद 11 जून के आसपास मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में उस दिन से बारिश शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट संभव है।

इसके पीछे वजह बताई जा रही है पूर्वी हवाओं की सक्रियता। पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आएंगी। इन्‍हीं हवाओं के चलते मौसम में बदलाव होगा और फिर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हो सकती है पहली बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 11 जून के बाद बलिया, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

उसके बाद किसान अपने खेतों को भी तैयार करना प्रारंभ कर देंगे। क्‍योंकि बरसात के बाद ही धान की नर्सरी भी तेजी से बढ़ेगी और आगामी कुछ दिनों में ही नर्सरी तैयार हो जाएगी। उसके बाद धान की रोपई शुरू होगी।

लू और धूप से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

मौजूदा समय में मौसम गर्म होने और लू चलने की संभावना के बीच विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गर्मी के इन दिनों में दिन के समय बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना बहुत आवश्यक हो तो सिर ढककर निकलें और हल्के कपड़े पहनें।

डॉक्‍टरों का कहना है कि बाहर निकलने के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना सबसे अहम है। ऐसे में दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+