UP Weather Update: लखनऊ में अभी और बढ़ेगा पारा, दो दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लखनऊ का तापमान तो 41 डिग्री से सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो गुरुवार तक मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है।

गर्मी

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow समेत कई जिलों में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में पारा सोमवार को 41 डिग्री से सेल्सियस को भी पार कर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में पारे में अभी और इजाफा होगा। हालांकि दो चार दिनों के बाद आंशिक बादल छाने की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार सोमवार को प्रयागराज यूपी में सबसे गर्म रहा जहां का तापमान 44.6 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस गर्मी के मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पारा का स्तर मंगलवार को और बढ़ने की संभावना है, जबकि बुधवार और गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को लखनऊ में रहेगा 42 डिग्री तापमान

विभाग के अधिकारियों की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के कई हिस्से लू की चपेट में

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, राज्य के कई हिस्से सोमवार को भी लू की चपेट में रहे। प्रयागराज 44.6 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा, इसके बाद झांसी (43.6 डिग्री), रायबरेली (43.1 डिग्री), सुल्तानपुर (43 डिग्री), वाराणसी (42.4 डिग्री) और कानपुर (42 डिग्री) का स्थान रहा।

गुरुवार को दिख सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर

राज्य मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि मंगलवार को पूरे राज्य में पारा बढ़ेगा। "हालांकि, हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) का प्रभाव पश्चिम यूपी में दिखने की संभावना है। इसकी वजह से मंगलवार शाम से बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन इसके बाद में इसमें फिर से वृद्धि होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+