UP Weather Update: 13-14 मार्च को कहां होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में होली से पहले मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की तीव्रता कम रहने के कारण त्योहार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली के दिन तापमान सामान्य रहेगा, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के रंग-गुलाल में सराबोर हो सकेंगे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 10 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी।
सुबह-शाम हल्की ठंडक
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। वहीं, 11 और 12 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास होगा।
यूपी में इन दिनों दिन के समय तापमान बढ़ने लगा है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है। सर्दियों की विदाई हो रही है, लेकिन मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
होली पर बदलेगा मौसम
मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 11 मार्च को पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी भागों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
15 मार्च से मौसम फिर से शुष्क रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन होली के दिन मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications