UP Weather Update: लखनऊ समेत कई जगहों पर हुई ज़ोरदार बारिश, सभी जिलों के लिए अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने 26 मई से लेकर 28 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण लखनऊ और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंधी और बारिश हो सकती है, जो सप्ताहांत तक जारी रह सकती है।
ओलावृष्टि के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना
लखनऊ में शुक्रवार को ओलावृष्टि, इसके बाद शनिवार को प्रचंड तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे) की संभावना के साथ गरज, बिजली और भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ के मौसम प्रभारी, मोहम्मद दानिश ने कहा, "राज्य में पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण, कई स्थानों पर भारी वर्षा होगी, लेकिन मूसलाधार बारिश कुछ स्थानों पर शनिवार को ही जारी रहेगी।"
यूपी के 21 जिलों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 44.6 और 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी में बांदा सबसे गर्म रहा, बाकी शहरों की तुलना में सुल्तानपुर 29.4 डिग्री सेल्सियस सबसे ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में 21 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान यूपी के बहराइच में सबसे ज्यादा 34 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को गाजीपुर में ओले गिरने की सूचना है तो लखनऊ, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई।
तीन दिनों के लिए ऐलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 26 मई से लेकर 28 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार को यूपी में बांदा सबसे गर्म शहर रहा जहां का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। कुशीनगर में सबसे कम 28.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications