UP Weather Update: गोरखपुर - बस्ती मंडल में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Gorakhpur Basti Zone Weather Update Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिवाली के बाद से ही ठंड में इजाफा देखने को मिला है। इसी क्रम में गोरखपुर और बस्ती मंडल भी मौसम का मिजाज बदल गया है। लोग ठंड का असर महसूस करने लगे हैं।
सीएम सिटी गोरखपुर में दिवाली के बाद से ही ठंड बढ़ने लगी है। खासकर रात और सुबह के समय इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा रहा। हालांकि दिन में धूप रहेगा। आकाश साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

UP News: यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन
देवरिया में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कुशीनगर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा रहा। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी। आगामी दिनों में सुबह घना कोहरा रहेगा।न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा
महराजगंज में भी आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। धीरे धीरे घना कोहरा बढ़ेगा रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने आसार हैं।
बस्ती में मंगलवार सहित आगामी कुछ दिनों तक दिन का मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। मंगवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
Gorakhpur News: DDU University ने मिशन शक्ति के तहत की यह खास पहल, शिक्षा को लेकर कही यह बात
संत कबीर नगर जिले में ठंड हवाओं ने ठंड में बढ़ोतरी की है। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
सिद्धार्थनगर जिले का हाल भी अन्य जिलों की तरह रहने के आसार है। दिन में धूप खिलेगी। आगामी दिनों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications