UP Weather News: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather News: सावन महीने में भी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

खास तौर पर पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में मूसलाधार बरसात की संभावना जाहिर की गई है। वही मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को कुछ जनपदों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रह रहकर तीखी धूप भी देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के चलते मौसम सुहाना बना रहेगा।

रविवार को मेरठ में हुई सर्वाधिक वर्षा
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। मेरठ में रविवार को 24 घंटे में 37.2 मिलीमीटर बरसात हुई। बरसात के चलते लोगों को यहां गर्मी से निजात मिली है।

इसी तरह बात करें अधिकतम तापमान की तो उत्तर प्रदेश का बस्ती जनपद शनिवार को सर्वाधिक गर्म रहा। बस्ती जनपद में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Recommended Video

    UP Weather News: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    इसी तरह गाजीपुर जनपद में तापमान सबसे कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में गाजीपुर जनपद का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो यूपी में सबसे कम रहा।

    आज इन जनपदों में भीषण बरसात की संभावना
    उत्तर प्रदेश के इटावा, हमीरपुर, महोबा, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन, मथुरा सहित आसपास के जनपदों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

    up-weather-news-uttar-pradesh-weather-news-meteorological-department-has-issued-an-alert-update

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+