UP weather alert: मौसम हुआ सुहाना, IMD के मुताबिक आज यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना

UP weather alert: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है। कुल मिलाकर सावन का असर हर जगह दिख रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सोमवार को कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया एवं आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

up-weather-imd-alert-heavy-rain-in-18-district-varanasi-prayagraj-mirzapur-mausam-samachar

आगामी 3 दिन तक बरसात की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में यह भी बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी तीन दिनों तक भारी बरसात की संभावना है। कुछ जनपदों में भारी बरसात होगी जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकतर जनपदों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम काफी सुहाना बना रहेगा। आईएमडी द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार वाराणसी समेत पूर्वांचल का मौसम सावन माह की बचे हुई दिनों में अंत तक अब इसी तरीके से रहने वाला है।

रविवार को बस्ती में हुई थी सर्वाधिक बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में सर्वाधिक बरसात रिकार्ड की गई। बस्ती जनपद में रविवार को पिछले 24 घंटे में 55.0 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा रविवार को बांदा जनपद का तापमान सर्वाधिक रहा।

बांदा जनपद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का मौसम काफी ठंडा रहा। रविवार को बीती 24 घंटे में गाजीपुर जनपद का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+