UP Weather Alert: होली पर ठंडी हवाओं संग बारिश का मजा, जानिए अपने शहर का हाल

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में होली के दौरान मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मंगलवार को गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

up-weather-alert-update-holi-2025

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव आ रहा है। बारिश के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इससे होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।

पश्चिमी यूपी में 13-15 मार्च तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

होली के दिन, यानी 14 मार्च को भी, मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट होगी।

तराई के जिलों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिल रही है। हवा का रुख मंद पड़ने से वातावरण में उमस बढ़ गई है। दोपहर में बादल घिरने से धूप की तेजी में कमी आई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और पछुआ हवाएं तेज गति से चलेंगी।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार, पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डेटा से पता चला है कि पीलीभीत में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा।

किसानों के लिए राहत भरी खबर

डॉ. ढाका ने बताया कि मौसम के इस बदलाव से किसानों को किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है। हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जबकि तेज पछुआ हवाएं कटाई के मौसम में मददगार साबित होंगी।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के तराई और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+