UP Voter List 2003: SIR फॉर्म अभी भी पेंडिंग? लास्ट डेट से पहले जानें क्या करना है, स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
UP Voter List 2003: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आगामी चुनावों की तैयारी के तहत स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
इसके तहत उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता जोड़ने और विवरण सुधारने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस SIR अभियान का फोकस उन नागरिकों को शामिल करना है जो बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे में किसी कारण छूट गए थे।
कैसे भरें SIR आवेदन फॉर्म?-स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
1. फॉर्म तक पहुंचें
- योग्य मतदाता निर्वाचन आयोग के Voter Service Portal (VSP) या संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
- फॉर्म लिंक पूरे SIR अभियान के दौरान सक्रिय रहेगा।
2. EPIC नंबर दर्ज करें (Voter ID नंबर)
- यदि आपका EPIC नंबर है, तो उसे दर्ज करते ही आपकी बेसिक जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यदि आप नए मतदाता हैं, तो नया आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प खुल जाएगा।
3. अपनी जानकारी वेरीफाई करें
- आपके सामने प्रदर्शित नाम, उम्र, लिंग, पता आदि की पुष्टि करें।
- यदि कोई गलती है, तो उसे सुधारें।
- पता बदलने पर नया पता भरें।
4. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें
- सफेद बैकग्राउंड वाली रंगीन फोटो अपलोड करें।
- चेहरा साफ हो और आंखें खुली हों।
5. ई-साइन के जरिए फॉर्म साइन करें
- फॉर्म पूरा भरने के बाद निर्धारित स्थान पर ई-सिग्नेचर (E-Sign) करें।
6. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें (यदि जरूरत हो)
- आयु प्रमाण
- जन्म प्रमाणपत्र
- मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- पता प्रमाण (Address Proof) - यदि आप नया पता अपडेट कर रहे हैं।
7. ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
8. रसीद और Reference Number प्राप्त करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको
- Acknowledgment Slip, Reference Number दिया जाएगा।
- जरूरत पड़ने पर BLO या निर्वाचन अधिकारी व्यक्तिगत सत्यापन के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है SIR अभियान?
ECI का कहना है कि यह अभियान मतदाता सूची की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग छूट जाते हैं जो नए स्थान पर शिफ्ट होते हैं या पहली बार वोटर बन रहे होते हैं। SIR प्रक्रिया उन्हें शामिल करने का एक सुव्यवस्थित और सरल तरीका प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications