UP Vidhan Parishad: 195 करोड़ के मालिक हैं सपा प्रत्याशी, बीजेपी नेता भी कुछ कम नहीं, जानिए कितनी है संपत्ति?
Richest candidate in Parishad Chunav Up: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए कल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें 10 प्रत्याशी भाजपा गठबंधन और तीन प्रत्याशी सपा के हैं। इन प्रत्याशियों में सबसे धनी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के गुड्डू जमाली हैं जबकि सबसे धनी भाजपा नेता मोहित बेनीवाल है। आइए एक नजर डालते हैं इन प्रत्याशियों की संपत्ति पर -
गुड्डू जमाली
विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 13 प्रत्याशियों में सबसे धनी प्रत्याशी हैं सपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली। आजमगढ़ के इस रसूखदार नेता के पास कुल 195 करोड़ कीसंपत्ति है। दो बार के विधायक गुड्डू जमाली ने मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचे थे।
मोहित बेनीवाल
मोहित बेनीवाल भाजपा के सबसे धनी प्रत्याशी हैं। बेनीवाल ने नामांकन पत्र में 27 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है। बेनीवाल के पास 8.52 करोड़ व उनकी पत्नी के पास 2.98 करोड़ रुपये, एक आश्रित बच्चे के पास 2.98 करोड़ और दूसरे बच्चे के पास 1.71 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। मोहित के पास 9.26 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 3.56 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोहित के पास एक राइफल और एक रिवाल्वर भी है।

विजय बहादुर पाठक
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक की संपत्ति में पांच साल में करीब पांच करोड़ रुपये की कमी हुई है। पाठक ने सोमवार को दाखिल नामांकन पत्र में 10.75 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का खुलासा किया है। पाठक के पास 93 लाख और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पाठक के पास मात्र 7000 और पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकद है। पाठक के पास 2,16,35,392 और पत्नी के पास 6,65,78,557 अचल संपत्ति है। पाठक के पास एक रायफल और एक रिवाल्वर, पत्नी के पास एक राइफल है। पाठक के पास 480 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 750 ग्राम सोने के जेवरात है।
महेंद्र सिंह
पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने विधान परिषद चुनाव के नामांकन पत्र में 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है।
महेंद्र सिंह के पास 98,81,582 और पत्नी के पास 36,60,677 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके बेटे के पास 25,88,747 अचल संपत्ति है। महेंद्र सिंह के पास एक राइफल और एक रिवाल्वर है। उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम, बेटे के पास 300 ग्राम और स्वयं के पास 100 ग्राम सोने के जेवरात है। महेंद्र सिंह के पास 47 लाख और उनकी पत्नी के पास 48 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
अशोक कटारिया
विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पास कुल 1.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कटारिया ने नामांकन पत्र में स्वयं के पास 43.13, पत्नी के पास 43.33 लाख और बेटे के पास 10 लाख रुपये की चल संपत्ति होना बताया है। कटारिया के पास 74 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है।
धर्मेंद्र सिंह
धर्मेंद्र के पास रिवाल्वर, पत्नी के पास 400 ग्राम सोना-दो किलोग्राम चांदी
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह के पास 1.50 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपये नकदी है। उनके पास कुल 8.59 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं, जिसमें एक रिवाल्वर शामिल है। उनकी पत्नी के पास 29.81 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं, जिसमें 400 ग्राम सोना और दो किलो चांदी शामिल है। धर्मेंद्र के पास 3.25 करोड़ रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास 6.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विच्छेलाल सुभासपा के एमएलसी प्रत्याशी विच्छेलाल पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास एक मोटरसाइकिल है, जो उपहार में मिली थी। इसके अलावा 29 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि है। उनके बैंक खातों में 3.56 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी के खाते में 2.37 लाख रुपये जमा हैं। वहीं दोनों के पास करीब 50 हजार रुपये की नकदी है।












Click it and Unblock the Notifications