यूपी में बेखौफ लुटेरे, बैंक में हैंडग्रेनेड फोड़कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भले ही नई सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश में लगी हुई है, बावजूद इसके अपराधी बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने जुटे हुए हैं।

जालौन (यूपी)। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल क्या है ये जालौन में देखने को मिला। यहां कुछ लुटेरों ने बेखौफ होकर एक बैंक में लूट की वारदात का अंजाम दिया। लुटेरों ने बैंक में हैंडग्रेनेड फोड़ कर पहले दहशत फैलाई और फिर करीब तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

यूपी में बेखौफ लुटेरे, बैंक में हैंडग्रेनेड फोड़कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

पुलिस मामले की जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भले ही नई सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश में लगी हुई है, बावजूद इसके अपराधी बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला उरई शहर में देखने को मिला है जहां स्थित सेंट्रल बैंक में 3 से 4 की संख्या में लुटेरे घुसे। उन्होंने बैंक के अंदर दहशत फैलाने के लिए पहले हैंडग्रेनेड फोड़े और फिर करीब 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। तुरंत ही पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

यूपी में बेखौफ लुटेरे, बैंक में हैंडग्रेनेड फोड़कर की लूटपाट

बता दें कि यूपी में कानून-व्यवस्था बड़ा मुद्दा रहा है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर पिछली अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। यही वजह है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आते ही कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए। योगी सरकार ने कई प्रशासनिक फेरबदल भी किए। बावजूद इसके अपराधी वारदात से बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+