अखिलेश यादव को कार्यकर्ता को सीएम बनाने का संकल्प लेना चाहिए, यूपी के परिवहन मंत्री की सपा अध्यक्ष को सलाह
Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव किसी को क्या ऑफर देंगे? उन्हें पहले यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि सपा सरकार बनी तो किसी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के परिवार का कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा और प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर उनके परिवार के लोगों का कब्जा नहीं रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच छिड़ी बहस के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह बयान दिया है।

दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सोमवार को बलिया पहुंचे थे। बलिया के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने मंत्री दयाशंकर सिंह से पूछा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे रहे हैं। इस पर मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि वह किसी को क्या ऑफर देंगे? उन्होंने तो समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रजिस्टर्ड करवा कर रखा है।
इसके अलावा मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में 2017 का चुनाव हम लोग जीते थे और मौजूदा समय में वह डिप्टी सीएम हैं। इसके अलावा सामान्य परिवार से आने वाले योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी में उनके समाज का कोई भी व्यक्ति सीएम नहीं बन सकता है क्योंकि सभी बड़े पदों पर यादव परिवार के ही लोग हैं इसलिए केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ वे क्या बोलेंगे? इसके साथ है उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को घोषणा करना चाहिए कि भविष्य में सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी कार्यकर्ता को ही बनाएंगे।
-
जज के बच्चों को तुषार मेहता देते हैं केस, न्याय कैसे होगा? केजरीवाल ने एफिडेविट में RTI के चौंकाने वाला खुलासा -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का












Click it and Unblock the Notifications