पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी, दिखाओ दम: चेतन चौहान

पिछले दिनों ही योगी सरकार ने घोषणा की थी कि ओलंपिक में मेडल लाने वालों को सरकार 2 करोड़ से 6 करोड़ रुपए देगी और ये पैसा केंद्र सरकार की धनराशि से अलग होगा।

इलाहाबाद। यूपी में अब खेल प्रतिभाओं के अच्छे दिन आ गए हैं। सूबे की योगी सरकार प्रदेश के खिलाडियों को क्लास-टू की नौकरी देगी। इसके लिए बस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेबल पर अपनी छाप छोड़नी होगी, यानी पदक जीतना होगा। इलाहाबाद में खेल मंत्री चेतन चौहान के बयान के मुताबिक यूपी सरकार खिलाडियों को 11 विभागों में नौकरी देगी। सबसे खास बात ये होगी कि सरकार नौकरी देने के साथ खिलाड़ियों को पढ़ाएगी और इस काबिल बनाएगी कि वो क्लास-टू के पद को संभाल सकें। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही योगी सरकार ने घोषणा की थी कि ओलंपिक में मेडल लाने वालों को सरकार 2 करोड़ से 6 करोड़ रुपए देगी और ये पैसा केंद्र सरकार की धनराशि से अलग होगा।

UP Sports Minister Chetan Chauhan announce Jobs for Players

मिलेगी पेंशन

मंत्री चेतन चौहान ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि वो अपना दम दिखाएं, हम अपना दिखाएंगे। खिलाडियों को पुरस्कार, नौकरी, पेंशन सबकुछ मिलेगा। लेकिन खिलाड़ी सिर्फ अपने लक्ष्य को भेदें। सरकार उनकी आर्थिक समस्याओं का हल निकालेगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार 20 हजार रुपए मासिक पेंशन भी देगी।

UP Sports Minister Chetan Chauhan announce Jobs for Players

इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्री चौहान ने इलाहाबाद से निकलने वाले दर्जनों खिलाडियों का जिक्र किया और कहा कि ये सिलसिला अब तेज गति से इंटरनेशनल पदक की ओर बढ़ना चाहिए। जिससे पूरा प्रदेश गौरवांवित हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+