UP News: क्या है श्रावस्ती प्रशासन की खास पहल जो पूरे प्रदेश में हो सकती है लागू? सीएम योगी ने की तारीफ
Shravasti Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में इन दिनों प्रशासन द्वारा खास पहल की जा रही है। इस पहल की सराहना खुद सीएम योगी ने की है । इतना ही नहीं प्रशासन की इस पहल को पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं श्रावस्ती प्रशासन की क्या है खास पहल?
यह है खास पहल मुक्त जमीनों पर दोबारा कब्जा न हो इसके लिए श्रावस्ती में अभिनव पहल की गयी है। श्रावस्ती जिलाधिकारी ने सरकारी जमीन की पहचान कर उस पर शिलापट (पट्टिका) लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिस पर भूमि का पूरा विवरण दर्ज होगा। श्रावस्ती की पहल पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगी।

शिलापट पर दर्ज होगा भूमि का प्रकार
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए अब खाली सरकारी जमीनों पर शिलापट लगाए जा रहे हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह भूमि सरकारी स्वामित्व की है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा करने वालों के लिए खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 397 ग्राम पंचायतों में तमाम ऐसी सरकारी भूमि है, जिसकी जानकारी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शिलापट में उस भूमि का प्रकार, भूमि की श्रेणी, रकबा, ग्राम सभा व गाटा संख्या आदि दर्ज होगी, जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत ढंग से उस जमीन पर मालिकाना हक जताने की संभावनाओं को खत्म किया जा सके।
Job In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 55 हजार युवाओं को देने जा रही यह मौका, बढ़ेगा रोजगार
शिलापट लगने से एक ओर जहां सरकारी जमीनों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों में भी जागरूकता आएगी कि ये जमीनें सरकार की संपत्ति हैं और इन पर कब्जा करना गैरकानूनी है। इससे भूमि माफियाओं और अवैध कब्जेदारों के हौसले पस्त होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समाज हित में एक अच्छी पहल है। इससे लोगों को जमीन पहचान करने में भी राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications