UP School Holiday: बच्चों और शिक्षकों को राहत, 24 जून तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, छुट्टियां बढ़ीं
UP School Holiday: भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में कक्षा आठवीं तक के सरकारी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में अब सरकारी स्कूल 24 जून तक बंद रहेंगे।
इसके पहले उत्तर प्रदेश में 18 जून को स्कूल खुलने वाले थे। लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए अब यह फैसला लिया गया है। ऐसे में जहां बच्चों को राहत मिलेगी वहीं शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।

24 जून को अध्यापकों के कार्य स्कूल में प्रारंभ हो जाएंगे लेकिन स्कूली बच्चों के लिए यह छुट्टी 28 जून तक रहेगी। 29 जून से स्कूल खुल जाएंगे उसके बाद बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ होगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
टीचर्स एसोसिएशन ने लिखा था पत्र
यह भी बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग की गई थी।
पत्र के माध्यम से टीचर से संगठन द्वारा कहा गया था कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में 18 जून तक स्कूल खोलना जोखिम से भरा होगा। संगठन द्वारा 30 जून तक छुट्टी बढ़ाने की मांग की गई थी।
यूपी के विभिन्न जनपदों में पड़ रही भीषण गर्मी
दरअसल, मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बात करें वाराणसी समय पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों की तो शुक्रवार को पर 46 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर रहा।
इसके अलावा शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
हालांकि अगले सप्ताह मौसम में कुछ बदलाव होगा और उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बरसात की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा अगले सप्ताह तक मानसून के पूर्वांचल में पहुंचने की भी संभावना बताई गई है। ऐसे में बरसात के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications