UP School Closed: यूपी में ठंड के कारण स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, चेक करें डीएम का नया आदेश
UP School Closed News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर अब जिले के सभी स्कूलों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित) में कक्षा 12वीं तक की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। नए आदेश के अनुसार, 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
आगरा में नए साल की शुरुआत से ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। गुरुवार को शहर में 'कोल्ड-डे' (Cold Day) जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान गिरकर 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

UP School Update: आदेश की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करते हुए खुला पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
लखनऊ में आज, शुक्रवार 9 जनवरी को मौसम मिला-जुला रहने वाला है। दिन के समय आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, हालांकि 'रियल फील' 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस होगा। सुबह के वक्त काफी ठंड है और वायु गुणवत्ता (Air Quality) 'बेहद अस्वास्थ्यकर' श्रेणी में दर्ज की गई है। लखनऊ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications